सागर में अटेंडेंस लगाकर स्कूल से गायब हुए शिक्षक:डीईओ ने 5 टीचर को नोटिस दिए, सैलरी काटने के भी निर्देश

सागर में अटेंडेंस लगाकर स्कूल से गायब हुए शिक्षक:डीईओ ने 5 टीचर को नोटिस दिए, सैलरी काटने के भी निर्देश

सागर के जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने मंगलवार को मालथौन विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ई-अटेंडेंस लगाने के बाद भी 4 शिक्षक स्कूल में अनुपस्थित मिले। एक अतिथि शिक्षक भी बिना सूचना के गैरहाजिर मिलीं। जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवांस, शासकीय एकीकृत हाई स्कूल पाली, शासकीय प्राथमिक शाला पाली, शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक शाला परसोंन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड़ा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा और शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन का निरीक्षण किया। हस्ताक्षर के बाद स्कूल में नहीं मिले शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवांस के प्राथमिक शिक्षक मुकेश तिवारी और शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन के शिक्षक अनिल जैन उपस्थिति लगाने के बाद स्कूल में नहीं मिले। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा में प्राथमिक शिक्षक रामेश्वर प्रसाद कुर्मी और अविनाश कुमार दुबे भी हस्ताक्षर करने के बाद अनुपस्थित मिले। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक कीर्ति नामदेव बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन भवन और हाईटेंशन लाइन की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान शासकीय हाई स्कूल पाली के निर्माणाधीन भवन को भी देखा गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने भवन का काम गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगर में भवन निर्माण के दौरान आ रही हाईटेंशन लाइन और अतिक्रमण की जानकारी ली गई। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से भेजी गई। ई-अटेंडेंस के बाद स्कूल में रहना होगा जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचें और ई-अटेंडेंस लगाने के बाद विद्यालय में ही मौजूद रहें। ई-अटेंडेंस लगाने के बाद स्कूल से अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालयों में बची हुई नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें और साइकिलें नहीं रखी जाएं। अतिरिक्त सामग्री और साइकिलों को तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पास वापस करने की कार्रवाई की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *