सुपौल में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में बिछे बिजली तार की चपेट में आया, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सुपौल में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में बिछे बिजली तार की चपेट में आया, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया पंचायत के वार्ड नंबर 8 में मंगलवार को बिजली करंट लगने से 24 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़िया वार्ड नंबर 8 निवासी राजकुमार सिंह के बेटे अजय कुमार उर्फ डेंगरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार उर्फ डेंगरा मंगलवार करीब 3 बजे किसी काम से खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत में बिछे बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर हालत में मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा हादसे की सूचना मिलने पर भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि अजय कुमार उर्फ डेंगरा की मौत बिजली करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। खेत में बिजली का तार बिछे होने पर ग्रामीणों ने जताई चिंता युवक की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने खेत में बिजली का तार बिछे होने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया पंचायत के वार्ड नंबर 8 में मंगलवार को बिजली करंट लगने से 24 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़िया वार्ड नंबर 8 निवासी राजकुमार सिंह के बेटे अजय कुमार उर्फ डेंगरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, अजय कुमार उर्फ डेंगरा मंगलवार करीब 3 बजे किसी काम से खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत में बिछे बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर हालत में मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा हादसे की सूचना मिलने पर भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि अजय कुमार उर्फ डेंगरा की मौत बिजली करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। खेत में बिजली का तार बिछे होने पर ग्रामीणों ने जताई चिंता युवक की अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने खेत में बिजली का तार बिछे होने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *