सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित नदी में रविवार को मिले किशोरी के शव की मंगलवार को पहचान हो गई। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी मो. छेदी की 16 वर्षीय बेटी जुलेसा खातून के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कपड़ा खरीदने निकली थी, फिर फोन हुआ बंद मृतका की मां जमीला खातून ने बताया कि जुलेसा 30 सितंबर की शाम करीब 4 बजे सिद्दीकी चौक कपड़ा खरीदने गई थी। करीब साढ़े 4 बजे उसने फोन कर कुछ देर में घर लौटने की बात कही थी। शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उसे फोन किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतका के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद वे घर लौटे। सोशल मीडिया से मिली शव मिलने की जानकारी रविवार शाम परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए छिटही हनुमान नगर में नदी से लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन छातापुर थाना पहुंचे। वहां से उन्हें सदर अस्पताल में रखे शव की पहचान करने को कहा गया। सोमवार अहले सुबह परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान जुलेसा खातून के रूप में हुई। छह महीने पहले साबिर के साथ चली गई थी जमीला खातून ने बताया कि जुलेसा का छिटही हनुमान नगर निवासी मो. साबिर से प्रेम प्रसंग था। करीब छह महीने पहले साबिर उसे अपने साथ ले गया था। बाद में पंचायत के जरिए मामला सुलझाया गया था। परिजनों के अनुसार, साबिर पहले से शादीशुदा है। इसके बाद साबिर का दोस्त मो. साजिद भी जुलेसा से फोन पर बातचीत करने लगा था। पिछले 4-5 महीने से दोनों के बीच बातचीत होने की बात परिजनों ने बताई है। परिजनों ने साबिर और साजिद पर लगाया हत्या का आरोप परिजनों के अनुसार, जुलेसा के गायब होने के बाद एक युवक ने फोन कर बताया था कि साजिद उसे भगा कर ले गया है। इसके अगले दिन नदी में शव मिलने की सूचना मिली। मृतका के माता-पिता ने साबिर और साजिद पर मिलकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि घटना को लेकर अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित नदी में रविवार को मिले किशोरी के शव की मंगलवार को पहचान हो गई। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी मो. छेदी की 16 वर्षीय बेटी जुलेसा खातून के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कपड़ा खरीदने निकली थी, फिर फोन हुआ बंद मृतका की मां जमीला खातून ने बताया कि जुलेसा 30 सितंबर की शाम करीब 4 बजे सिद्दीकी चौक कपड़ा खरीदने गई थी। करीब साढ़े 4 बजे उसने फोन कर कुछ देर में घर लौटने की बात कही थी। शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उसे फोन किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतका के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद वे घर लौटे। सोशल मीडिया से मिली शव मिलने की जानकारी रविवार शाम परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए छिटही हनुमान नगर में नदी से लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन छातापुर थाना पहुंचे। वहां से उन्हें सदर अस्पताल में रखे शव की पहचान करने को कहा गया। सोमवार अहले सुबह परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान जुलेसा खातून के रूप में हुई। छह महीने पहले साबिर के साथ चली गई थी जमीला खातून ने बताया कि जुलेसा का छिटही हनुमान नगर निवासी मो. साबिर से प्रेम प्रसंग था। करीब छह महीने पहले साबिर उसे अपने साथ ले गया था। बाद में पंचायत के जरिए मामला सुलझाया गया था। परिजनों के अनुसार, साबिर पहले से शादीशुदा है। इसके बाद साबिर का दोस्त मो. साजिद भी जुलेसा से फोन पर बातचीत करने लगा था। पिछले 4-5 महीने से दोनों के बीच बातचीत होने की बात परिजनों ने बताई है। परिजनों ने साबिर और साजिद पर लगाया हत्या का आरोप परिजनों के अनुसार, जुलेसा के गायब होने के बाद एक युवक ने फोन कर बताया था कि साजिद उसे भगा कर ले गया है। इसके अगले दिन नदी में शव मिलने की सूचना मिली। मृतका के माता-पिता ने साबिर और साजिद पर मिलकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि घटना को लेकर अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

