मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। परिषद छात्रों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। ABVP का आरोप है कि प्रशासन ने पहले हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उन्हें पूरा नहीं किया। परिषद के प्रांत कार्यालय मंत्री श्रीनिवास ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के कई मुद्दों पर उदासीन है। उनकी मुख्य मांगों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की इंटर्नशिप मुफ्त करना, सक्रिय कैंपस प्लेसमेंट सेल बनाना और दाखिला रद्द हुए छात्रों की फीस वापस करना शामिल है। रेग्यूलर सेशन, रिजल्ट गड़बड़ियों को सुधारने समेत अन्य सुविधा बढ़ाने की मांग छात्रों ने शैक्षणिक सत्र नियमित करने, परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियां सुधारने और कॉलेजों में शुद्ध पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया। चेतावनी दी गई कि प्रशासन की लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है। जब तक लिखित ठोस कार्रवाई नहीं, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि रविवार को हुई समीक्षा बैठक में यह पूरी तरह साफ हो गया था कि प्रशासन केवल खोखले आश्वासन दे रहा है, लेकिन वास्तविक धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक उनकी इन सभी जायज मांगों पर प्रशासन द्वारा लिखित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक यह धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। मंगलवार को भारी संख्या में ABVP के बैनर तले छात्र BRABU प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के सामने एकजुट हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बड़े आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय का दैनिक प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। परिषद छात्रों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। ABVP का आरोप है कि प्रशासन ने पहले हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति जताई थी, उन्हें पूरा नहीं किया। परिषद के प्रांत कार्यालय मंत्री श्रीनिवास ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के कई मुद्दों पर उदासीन है। उनकी मुख्य मांगों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की इंटर्नशिप मुफ्त करना, सक्रिय कैंपस प्लेसमेंट सेल बनाना और दाखिला रद्द हुए छात्रों की फीस वापस करना शामिल है। रेग्यूलर सेशन, रिजल्ट गड़बड़ियों को सुधारने समेत अन्य सुविधा बढ़ाने की मांग छात्रों ने शैक्षणिक सत्र नियमित करने, परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियां सुधारने और कॉलेजों में शुद्ध पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया। चेतावनी दी गई कि प्रशासन की लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है। जब तक लिखित ठोस कार्रवाई नहीं, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि रविवार को हुई समीक्षा बैठक में यह पूरी तरह साफ हो गया था कि प्रशासन केवल खोखले आश्वासन दे रहा है, लेकिन वास्तविक धरातल पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक उनकी इन सभी जायज मांगों पर प्रशासन द्वारा लिखित और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक यह धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। मंगलवार को भारी संख्या में ABVP के बैनर तले छात्र BRABU प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के सामने एकजुट हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बड़े आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय का दैनिक प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

