UK07 राइडर अनुराग डोभाल पर जीजा ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी रितिका ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

UK07 राइडर अनुराग डोभाल पर जीजा ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी रितिका ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी बात

Anurag Dobhal Controversy: बिग बॉस फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर विवादों में हैं। अनुराग पर उनके जीजा राज सिंह चौहान के साथ पर मारपीट और गला घोंटने का आरोप लगा है। मामले में केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस बीच अनुराग की अलग रह रही पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और अपने भाई की मेडिकल रिपोर्ट शेयर कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रितिका ने दावा किया है कि ये घटना हरिद्वार-बाईपास रोड पर येलो हिल्स कैफे के पास हुई। वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अनुराग अपने कुछ दोस्तों के साथ पुलिस स्टेशन में बैठे नजर आ रहे हैं।

राज ने लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

खबरों के मुताबिक, अनुराग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में राज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि अनुराग ने उनकी गर्दन पकड़ी और उनका फोन लेने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि फोन अनलॉक करने के लिए भी दबाव बनाया गया।

राज सिंह के मुताबिक, जब अनुराग पर फोन नहीं ले पाए तो उनके बाउंसरों ने उन पर हमला किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राज को जबरदस्ती कार की सीट के नीचे धकेला गया और उनके सिर, सीने तथा चेहरे पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। राज ने मीडिया के सामने कथित चोटों और काटने के निशान भी दिखाए। शिकायत में अनुराग पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। राज ने दावा किया कि उन्हें चाकू और बंदूक से धमकाया गया। मामले में अनुराग के अलावा अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम भी शिकायत में होने की बात कही गई है।

अनुराग ने भी लगाया पहले हमला होने का आरोप

वहीं, अनुराग डोभाल का पक्ष अलग है। उन्होंने दावा किया है कि कथित विवाद में पहले उन पर हमला किया गया था। उनके इस बयान के बाद रितिका ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया और उनके दावे पर सवाल उठाए।

रितिका ने अपने भाई की मेडिकल रिपोर्ट भी शेयर की, जिसमें घटना के दौरान लगी कथित चोटों का जिक्र है। उन्होंने अनुराग के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उन पर पहले हमला हुआ था और कहा कि उन्हें अनुराग के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट नजर नहीं आई।

रितिका बोलीं- ‘यह वापस अटैक करेगा’

Anurag Dobhal Controversy
इंस्टा स्टोरी

रितिका ने अनुराग पर पहले भी उनके और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया वीडियो में अनुराग पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें डर है कि वह दोबारा उनके परिवार को निशाना बना सकते हैं।

रितिका ने कहा, “यह वापस मेरे पे अटैक करेगा, मेरी मम्मी, मेरे भाई, इन पर वापस से अटैक करने की कोशिश करेगा।” उन्होंने उन लोगों की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिन पर उन्होंने अपने भाई राज पर कथित हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। सामने आए आरोपों और सोशल मीडिया पर साझा की गई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *