मेरठ में पंचगांव स्थित केवी एसएस स्कूल में टीम तेजस्विनी की ओर से विशाल शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने सेल्फ डिफेंस और मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया। मिशन शक्ति की थाना भावनपुर प्रभारी सुषमा राजपूत ने महिला हेल्पलाइन सहित मिशन शक्ति की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े जरूरी टिप्स भी दिए। एवीएस के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि टीम तेजस्विनी महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करेगी। संदीप ने पुलिस को मित्र बनाने का संदेश दिया। मिशन शक्ति की कीर्ति, योगिता और ओजस्विनी रुहेला ने भी छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान एवीएस की ओर से प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य शरद शर्मा, मनोज सैनी, पूरन शर्मा, अरविंद, राजेश शर्मा, बीना, वंदना, संगीता सैनी, कमलेश, अंशु, मानसी, नीरज, संगीता तोमर और काजल को सम्मानित किया गया।

