प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और एनडीए नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। 

पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और एनडीए नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में हुई अपनी जीत को राज्य में राजनीतिक बदलाव का शुरुआती संकेत बताया और दावा किया कि बिहार की जनता अब मौजूदा शासन व्यवस्था को स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

भाजपा नेताओं की पूछ खत्म, शिक्षक और स्नातक मांग रहे हक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नितिन नवीन ने बांकीपुर में कितनी बैठकें कीं, क्या उनसे किसी ने पूछा? जब बांकीपुर की जनता ने ही उन्हें नकार दिया, तो अब शिक्षक समाज में उनकी कोई पूछ कैसे हो सकती है? उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की जो शुरुआत बांकीपुर से हुई है, वह अब थमने वाली नहीं है। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार को बिहार के लोग कतई स्वीकार नहीं करेंगे। शिक्षक और स्नातक, जो राज्य के सबसे जागरूक और पढ़े-लिखे मतदाता हैं, वे हर हाल में बिहार की बेहतरी और व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट करेंगे।

7वां वेतनमान और स्नातकों को रोजगार देने का वादा

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार का शिक्षक समाज सम्मानजनक जीवन, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था और सातवां वेतनमान चाहता है, वहीं स्नातक बेरोजगार अपने और अपने साथियों के लिए रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलवाएगी और शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी व रोजगार की ठोस व्यवस्था बनाएगी। शिक्षक और युवा जिस हक और सम्मान की बात कर रहे हैं, वह सिर्फ जन सुराज की आवाज ही उन्हें दिलवा सकती है।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *