बेटे की हत्या का आरोपी पिता ट्रेन से कटा:ब्यौहारी में कुल्हाड़ी से बेटे को मारा था, पांचवें दिन पटरी पर आकर दी जान

बेटे की हत्या का आरोपी पिता ट्रेन से कटा:ब्यौहारी में कुल्हाड़ी से बेटे को मारा था, पांचवें दिन पटरी पर आकर दी जान

ब्यौहारी थाना के ग्राम कोठिया में बेटे सिंघरराज सिंह गोंड की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार पिता नंदकुमार सिंह गोंड (55) ने पांचवें दिन खुदकुशी कर ली। उसका शव मंगलवार सुबह हत्या वाली जगह से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस 2 अक्टूबर से उसकी तलाश कर रही थी। मामूली विवाद के हत्या तक बढ़ा पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को नंदकुमार का बेटे सिंघरराज से मामूली बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर नंदकुमार ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे सिंघरराज की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिता जंगल में छिप गया।ब्यौहारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। भांजे से बोला- घटना का अफसोस है थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीमों ने 100 से ज्यादा ग्रामीणों के साथ रात 2 बजे तक तलाश की, पर घना जंगल होने से वह नहीं मिला। जंगल में छिपे नंदकुमार ने अपने भांजे से फोन पर बात कर घटना पर अफसोस जताया था। सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से शव की पहचान कराई। मृतक नंदकुमार सिंह गोंड ही निकला। प्रारंभिक जानकारी में उसके ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *