चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार:बूंदी के खेल संकुल के लेकर कर हुआ था फरार, सदर पुलिस ने नाकाबंदी में दबोचा

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार:बूंदी के खेल संकुल के लेकर कर हुआ था फरार, सदर पुलिस ने नाकाबंदी में दबोचा

बूंदी की सदर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी गणेश कुमार मीणा (23) को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को नानकपुरिया चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात कबूल की। खेल संकुल के सामने खड़ी की थी बाइक फरियादी कुशाल सुमन ने 25 सितंबर 2026 को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे वह अपनी बाइक खेल संकुल के सामने खड़ी कर रनिंग करने गए थे। वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। नाकाबंदी में पकड़ में आया आरोपी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नानकपुरिया चौराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने लाडपुर, थाना के.पाटन निवासी गणेश कुमार मीणा को पकड़ा। उसके पास मिली आरसी के नंबर का बाइक के इंजन और चेचिस नंबर से मिलान नहीं हुआ। पूछताछ में कबूली चोरी की वारदात पुलिस के अनुसार पूछताछ में गणेश कुमार मीणा ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली। संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस आरोपी से मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *