प्रतापगढ़ में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:सोते परिवार को भनक तक नहीं लगी, 10 लाख के गहने ले गए

प्रतापगढ़ में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर:सोते परिवार को भनक तक नहीं लगी, 10 लाख के गहने ले गए

प्रतापगढ़ के कड़ियावद गांव में सोमवार रात चोरी हुई। चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण ले गए। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। नंदलाल कुमावत के मकान में चोर खेत की तरफ वाली खिड़की से घुसे। चोर बेटियों के 6 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के गहने ले गए, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने की कोशिश की। उन्होंने पास के मकान के कैमरों पर टॉर्च डाली और घर के कैमरे की निगरानी रोकने के लिए लाइट को उसकी दिशा में कर दिया। लगता है चोरों ने पहले से ही निगरानी व्यवस्था देखी थी। सूचना पर रठांजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *