अमेठी में 10 साल का मासूम 8 घंटे में मिला:घर से नाराज होकर मंदिर में छिपा था, पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से खोजा

अमेठी में 10 साल का मासूम 8 घंटे में मिला:घर से नाराज होकर मंदिर में छिपा था, पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से खोजा

अमेठी में पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने एक लापता 10 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया। बाजारशुक्ल पुलिस ने उसे 8 घंटे में सुरक्षित ढूंढकर परिजनों को सौंपा। सोमवार शाम करीब 7.30 बजे बाजारशुक्ल थाने को सूचना मिली कि एक 10 साल का बच्चा घर से बिना बताए चला गया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह की देखरेख में पुलिस ने जानकारी जुटाई। पता चला कि बच्चा घरवालों से नाराज होकर गया था। पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाकर तलाश शुरू की। रात भर चले सर्च अभियान के बाद सुबह करीब 4.00 बजे बच्चा गांव के पास एक मंदिर से सुरक्षित मिल गया। बच्चे ने बताया कि डांट पड़ने के कारण वह मंदिर में छिप गया था। पुलिस ने बच्चे के परिवार को सूचना दी और उन्हें थाने बुलाया। समझाने के बाद बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया। यह सफलता उपनिरीक्षक गुलाब सिंह और हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र यादव की टीम को मिली। पुलिस के इस काम की तारीफ हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *