पानीपत जिले में एक साल पहले परढाना स्थित फैक्ट्री से घर लौट रहे कर्मचारी की कुछ युवकों ने पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10वां हत्यारोपी अरेस्ट किया है। 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दसवां आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। जिसको सीआईए वन पुलिस टीम ने सोनीपत के गांव बुसाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहित गांव बुसाना के रूप में हुई है। सीआईए वन प्रभारी, इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने पहले गिरफ्तार हो चुके 9 साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी मोहित को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों में परढाना निवासी कन्हैया, सनी, मंगल, अजय, संजीत, सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधेश्याम, बुसाना निवासी साहिल, नरेंद्र व जवाहरा निवासी विशाल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तीन डंडे व दो मोबाइल फोन बरामद किए थे। क्या है पूरा मामला? गांव कारद निवासी रामपाल पुत्र हरनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा बेटा अनिल (35 वर्ष) गांव से 1 किलोमीटर दूर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।वह प्रतिदिन शाम को खाना खाने के लिए आता था। 30 अगस्त 2025 को रात करीब 8:30 बजे जगमोहन के साथ अपनी बाइक पर खाना खाने के लिए निकला था। कुछ दूर चलते ही चार पांच बाइक पर सवार 8/10 लड़कों ने अनिल की बाइक को रुकवा लिया और डंडा व तेज धार हथियार से अनिल पर हमला कर दिया। घायल अनिल को इसराना की एनसी मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। गंभीर हालत होने के कारण पी जी आई रोहतक रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई थी। पुलिस ने दसवां आरोपी गिरफ्तार किया है।

