लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन । सपा कार्यकर्ता हजरतगंज चौराहे पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे । दिल्ली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ सपाई सड़क पर उतरे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारा लगाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के ऊपर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में जमकर धक्का मुक्की हुई। सीधे तौर पर कहा की जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाएगा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष चलता रहेगा।

