परिवार सोता रहा, खिड़की तोड़कर घुसे चोर:20 लाख के जेवर-नकदी ले गए; FSL ने जुटाए सबूत, CCTV खंगाल रही पुलिस

परिवार सोता रहा, खिड़की तोड़कर घुसे चोर:20 लाख के जेवर-नकदी ले गए; FSL ने जुटाए सबूत, CCTV खंगाल रही पुलिस

दौसा जिले सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए ज्यादा कैश चोरी कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात कैलाई निवासी हंसराज गुर्जर के मकान में हुई। बीती रात परिवार के सभी सदस्य मकान के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मकान के पिछले हिस्से में कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। दौसा से पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके। जेवरात-कैश लेकर फरार हुए चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। इनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। चोरों ने कमरे और आसपास के खेतों में सामान बिखेर दिया। चोरों ने रास्ते में रुकावट न आए, इसके लिए पास के खेतों में मवेशियों के लिए की गई तारबंदी को भी काट दिया। सुबह परिवार के लोग जागे और कमरे में पहुंचे तो टूटी खिड़की, खुली अलमारी और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी ने मौके पर पहुंच जानकारी ली एएसपी शंकर लाल मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर, चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *