जमशेदपुर जा रहे 3 बाइक सवारों की मौत:NH-18 पर चार पहिया वाहन से टक्कर, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों

जमशेदपुर जा रहे 3 बाइक सवारों की मौत:NH-18 पर चार पहिया वाहन से टक्कर, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों

पुरुलिया-जमशेदपुर NH-18 पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना झारखंड-बंगाल सीमा से सटे बलरामपुर थाना क्षेत्र के दांतिया आउटपोस्ट के पास हुई। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बलरामपुर से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक छोटी चार पहिया गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद बलरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बांसगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दो युवकों ने मौके पर तो तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने शिवम गोप (27) और लुकेश गोप (27) को मृत घोषित कर दिया। दोनों झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव के रहने वाले थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे बाइक सवार स्वपन गोप को बेहतर इलाज के लिए पुरुलिया के देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई। चार पहिया वाहन सवार दो लोग भी गंभीर हादसे में चार पहिया वाहन में सवार बलरामपुर निवासी एकलाख हाशमी और तासीम अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन सवारों से पूछताछ के साथ हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। NH-18 पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *