जींद में दो युवक महिला का लॉकेट झपटकर फरार:भैंस- कटड़े के खरीददार बनकर आए; पानी मांगा- वारदात कर मोटरसाइकिल से फरार

जींद में दो युवक महिला का लॉकेट झपटकर फरार:भैंस- कटड़े के खरीददार बनकर आए; पानी मांगा- वारदात कर मोटरसाइकिल से फरार

जींद के गांव कर्मगढ़ में व्यापारी बनकर आए बाइक सवार दो युवक महिला के गले से लॉकेट झपटकर फरार हो गए। आरोपियों ने पहले सड़क से गुजरते हुए भैंस कटड़े बेचने की आवाज लगाई। अपने प्लाट के दरवाजे पर बैठी महिला से पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही महिला पिलाया तो उसके गले से लॉकेट झपटकर झपट लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर आए तब तक आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो चुके थे। सदर थाना पुलिस ने महिला के बेटे प्रताप की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरवाजे पर बैठी थी महिला गांव कर्मगढ़ निवासी प्रताप ने हांसी रोड टी प्वाइंट चौकी को शिकायत दी। जिसमें बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे मेरी मां पशुओं को संभालने के लिए प्लाट में गई थी। प्लाट सड़क पर पड़ता है और पशुओं को संभालने के बाद वहीं प्लाट के दरवाजे पर बैठ गई। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। पहले उन्होंने भैंस- कटड़े बेचने की आवाज लगाई। मेरी मां के पास आकर बोले, ताई प्यास लगी है, पानी पिला दो। पानी पीने के बाद वारदात मेरी मां उनके लिए पानी लेने अंदर चली गई। बाहर आने के बाद युवकों को पानी पिलाया। जब पानी पिलाने के बाद वापस मुड़ी तो युवकों ने गले से लॉकेट झपट लिया। इसके बाद मेरी मां चिल्लाई, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों का पीछा भी किया। तब तक आरोपी मोटरसाइकिल के साथ फरार हो चुके थे। सदर थाना पुलिस ने प्रताप की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *