दिल की धड़कन में अचानक आती है अजीब सी हलचल? मेयो क्लिनिक हो सकता है Ectopic heartbeat

दिल की धड़कन में अचानक आती है अजीब सी हलचल? मेयो क्लिनिक हो सकता है Ectopic heartbeat

Ectopic Heartbeat: कई बार बैठे-बैठे अचानक महसूस होता है कि दिल ने एक धड़कन छोड़ दी है (Heart missed a beat), या फिर सीने में अचानक कोई तेज़ थपकी या उछाल सा महसूस हुआ है। ऐसी हलचल होते ही मन में डर बैठ जाता है कि कहीं यह किसी बड़ी बीमारी का इशारा तो नहीं? लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के अनुसार, डॉक्टरी भाषा में इसे एकटोपिक हार्टबीट (Ectopic Heartbeat) या प्रीमेच्योर कॉन्ट्रैक्शंस (Premature Contractions) कहते हैं। यह दिल की एक अतिरिक्त या समय से पहले आने वाली धड़कन होती है। दिल का अपना एक प्राकृतिक पेसमेकर होता है जो धड़कन की लय (Rhythm) को बनाए रखता है। जब दिल के किसी हिस्से से सामान्य समय से थोड़ा पहले ही एक एक्स्ट्रा इलेक्ट्रिकल सिग्नल निकल जाता है, तो दिल थोड़ा जल्दी धड़क जाता है। इसके ठीक बाद दिल को हल्का सा रेस्ट मिलता है, जिससे हमें लगता है कि धड़कन रुक गई है या छाती में एक हल्का सा झटका लगा है।

एकटोपिक हार्टबीट में कैसा महसूस होता है?

मेयो क्लिनिक के मुताबिक, हर इंसान में इसके लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर लोग इन चीजों को महसूस करते हैं;

  • ऐसा लगना कि दिल एक पल के लिए रुक गया और फिर तेज धड़कन आई।
  • छाती, गले या गर्दन में हल्की फड़फड़ाहट या धक-धक महसूस होना।
  • सीने में अचानक एक तेज उछाल या भारीपन लगना।
  • ऐसा महसूस होना कि दिल की लय थोड़ी देर के लिए बिगड़ गई है।

इसके पीछे की मुख्य वजहें क्या हैं?

ज्यादातर मामलों में एकटोपिक हार्टबीट किसी गंभीर बीमारी की वजह से नहीं होती। दिनभर की दिनचर्या और जीवनशैली से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं;

क्या यह आपके लिए खतरनाक है?

अगर आपका दिल पूरी तरह स्वस्थ है और आपको दिल की कोई पुरानी बीमारी नहीं है, तो कभी-कभार होने वाली एकटोपिक हार्टबीट से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती। यह बहुत आम बात है और लगभग हर व्यक्ति जीवन में कभी न कभी इसे महसूस करता है। हालांकि, अगर यह हलचल बहुत बार होने लगे, कई मिनटों तक लगातार बनी रहे, या फिर इसके साथ कुछ अन्य लक्षण दिखने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर धड़कन की इस हलचल के साथ-साथ आपको नीचे दिए गए कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं;

  • चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना।
  • ऐसा लगना कि आप बेहोश होने वाले हैं।
  • सांस लेने में तकलीफ या घुटन महसूस होना।
  • सीने में दर्द, भारीपन या जकड़न होना।

इसे घर पर कैसे संभालें और बचाव करें?

अगर डॉक्टर ने जांच के बाद यह स्पष्ट कर दिया है कि आपका दिल सुरक्षित है, तो आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं;

  • तनाव दूर करें।
  • दिनभर में चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स की मात्रा कम करें।
  • रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी और सुकून भरी नींद लें।
  • संतुलित आहार लें और शरीर में पानी की कमी न होने दें (Hydrated रहें)।
  • सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *