12 के बाद ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी पर रोक लगेगी

12 के बाद ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी पर रोक लगेगी

भास्कर न्यूज | किशनगंज किशनगंज शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले टोटो और ई-रिक्शा चालकों पर अब पुलिस सख्ती करेगी। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, छोटे स्कूली बच्चों को वाहन पर ले जाने और हाईवे व राजकीय राजमार्गों पर ई-रिक्शा व ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नियमों का पालन करने के लिए चालकों को एक सप्ताह का समय दिया है। 12 अक्टूबर के बाद नियम तोड़ते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। शहर भ्रमण के दौरान एसपी संतोष कुमार ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को देखा। चौक-चौराहों पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने से जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने से दुर्घटना की आशंका रहती है। एसपी ने यातायात डीएसपी राजेश कुमार सिंह और यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार को नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी है। एक सप्ताह बाद वाहन जांच में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर कार्रवाई होगी। हाईवे और राजकीय राजमार्गों पर ई-रिक्शा व ऑटो नहीं चलाने तथा छोटे स्कूली बच्चों को बैठाकर वाहन नहीं चलाने की भी चेतावनी दी गई है। बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों को जब्त किया जा सकता है। भास्कर न्यूज | किशनगंज किशनगंज शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले टोटो और ई-रिक्शा चालकों पर अब पुलिस सख्ती करेगी। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, छोटे स्कूली बच्चों को वाहन पर ले जाने और हाईवे व राजकीय राजमार्गों पर ई-रिक्शा व ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नियमों का पालन करने के लिए चालकों को एक सप्ताह का समय दिया है। 12 अक्टूबर के बाद नियम तोड़ते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। शहर भ्रमण के दौरान एसपी संतोष कुमार ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को देखा। चौक-चौराहों पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और उतारने से जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने से दुर्घटना की आशंका रहती है। एसपी ने यातायात डीएसपी राजेश कुमार सिंह और यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार को नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी है। एक सप्ताह बाद वाहन जांच में क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर कार्रवाई होगी। हाईवे और राजकीय राजमार्गों पर ई-रिक्शा व ऑटो नहीं चलाने तथा छोटे स्कूली बच्चों को बैठाकर वाहन नहीं चलाने की भी चेतावनी दी गई है। बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों को जब्त किया जा सकता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *