दिल्ली में आयोग दफ्तर पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की बैठक की। तेजस्वी आैर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मिल कर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत फर्जीवाड़ा कर जीवित मतदाताओं के नाम काटे गए और मृतकों की सूची में डाल दिए गए। इन गड़बड़ियों के खिलाफ महागठबंधन 7 से 8 अक्टूबर तक पूरे बिहार में आंदोलन चलाएगा। 7 को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता आक्रोश मार्च निकालेंगे। वहीं 8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना होगा और पटना में शहीद स्मारक से लोकभवन तक तेजस्वी के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा। इसके अलावा, 15 अक्टूबर के बाद महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया है, जहां इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा के गठजोड़ का पर्दाफाश करते हुए ज्ञापन सौंपेगा। देशभर में होने वाली 6 से 7 बड़ी रैलियों की तर्ज पर पटना में भी एक विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कांग्रेस से कपिल देव प्रसाद यादव व मो. हसनैन, सीपीएम से अजय कुमार, सीपीआई से रामनरेश पांडे, माले से धीरेंद्र झा भी मौजूद रहे। दिल्ली में आयोग दफ्तर पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की बैठक की। तेजस्वी आैर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मिल कर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत फर्जीवाड़ा कर जीवित मतदाताओं के नाम काटे गए और मृतकों की सूची में डाल दिए गए। इन गड़बड़ियों के खिलाफ महागठबंधन 7 से 8 अक्टूबर तक पूरे बिहार में आंदोलन चलाएगा। 7 को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता आक्रोश मार्च निकालेंगे। वहीं 8 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना होगा और पटना में शहीद स्मारक से लोकभवन तक तेजस्वी के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा। इसके अलावा, 15 अक्टूबर के बाद महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया है, जहां इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा के गठजोड़ का पर्दाफाश करते हुए ज्ञापन सौंपेगा। देशभर में होने वाली 6 से 7 बड़ी रैलियों की तर्ज पर पटना में भी एक विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कांग्रेस से कपिल देव प्रसाद यादव व मो. हसनैन, सीपीएम से अजय कुमार, सीपीआई से रामनरेश पांडे, माले से धीरेंद्र झा भी मौजूद रहे।

