बाढ़ प्रभावित बोले- राशन ठीक, पर तटबंध बनाना जरूरी:मुख्यमंत्री बोले- घर गिरा तो मुआवजा मिलेगा, तटबंध बनाने की तैयारी जल्द शुरू होगी

बाढ़ प्रभावित बोले- राशन ठीक, पर तटबंध बनाना जरूरी:मुख्यमंत्री बोले- घर गिरा तो मुआवजा मिलेगा, तटबंध बनाने की तैयारी जल्द शुरू होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इटौंजा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवारों से बात की और मदद का भरोसा दिया। करीब 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और राशन किट बांटी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से घर टूटने या गिरने पर नियमानुसार मुआवजा मिलेगा। प्रभावित इलाकों में मेडिकल और पशु चिकित्सा कैंप लगेंगे। पालतू पशुओं के लिए हरे चारे का इंतजाम भी होगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। ग्रामीण मुख्यमंत्री के दौरे से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री अच्छी है, पर भविष्य में बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध बनना ज्यादा जरूरी है। उनका कहना था कि हर साल गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि बाढ़ से स्थायी बचाव के लिए तटबंध बनाने की तैयारी जल्द शुरू होगी। प्रशासन को इस बारे में जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *