WCL का पूरा शेड्यूल बदला, नवरात्रि के एक दिन पहले अब नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें वजह

WCL का पूरा शेड्यूल बदला, नवरात्रि के एक दिन पहले अब नहीं होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें वजह

WCL 2026 Schedule revised: यूएई में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) पाकिस्‍तान की भागेदारी को लेकर सोमवार शाम को खबर आई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सशर्त टीम को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने को राजी हो गया है। लेकिन, डब्‍ल्‍यूसीएल मैनेजमेंट ने उसकी शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया। क्‍योंकि पीसीबी ने शर्त रखी थी कि अगर भारतीय खिलाड़ी किसी मैच में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो उन्हें कोई दिक्‍कत नहीं है, लेकिन पिछले एडिशन के दौरान पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को लिखित में माफी मांगनी होगी। मैनेजमेंट के शर्त नहीं मानने पर देर शाम पाकिस्‍तान टूर्नामेंट से हट गया। इस वजह से अब सात की जगह छह टीमों के बीच ही टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके साथ ही बदले हुए शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है।

10 अक्‍टूबर को होना था भारत-पाकिस्‍तान मुकाबला

बता दें कि पहले घोषित किए गए शेड्यूल के मुताबिक, भारत चैंपियंस और पाकिस्‍तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का ग्रुप चरण का मुकाबला शनिवार 10 अक्‍टूबर को नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले भारतीय समयानुसार, रात 9 बजे से शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाना था। पाकिस्‍तान के हटने के बाद अब बदले हुए शेड्यूल के मुताबिक भारत इस दिन उसी समय साउथ अफ्रीका चैंपियंस से भिड़ेगा।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 संशोधित शेड्यूल

तारीख दिन पहला मैच – (5:00 PM IST) दूसरा मैच – (9:00 PM IST)
3 अक्टूबर शनिवार इंडिया चैंप्स बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंप्स —
4 अक्टूबर रविवार साउथ अफ्रीका चैंप्स बनाम वेस्टइंडीज चैंप्स इंडिया चैंप्स बनाम इंग्लैंड चैंप्स
5 अक्टूबर सोमवार — बांग्लादेश चैंप्स बनाम इंग्लैंड चैंप्स
7 अक्टूबर बुधवार ऑस्ट्रेलिया चैंप्स बनाम बांग्लादेश चैंप्स इंग्लैंड चैंप्स बनाम वेस्टइंडीज चैंप्स
9 अक्टूबर शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया चैंप्स बनाम साउथ अफ्रीका चैंप्स बांग्लादेश चैंप्स बनाम वेस्टइंडीज चैंप्स
10 अक्टूबर शनिवार — इंडिया चैंप्स बनाम साउथ अफ्रीका चैंप्स
11 अक्टूबर रविवार ऑस्ट्रेलिया चैंप्स बनाम वेस्टइंडीज चैंप्स इंडिया चैंप्स बनाम बांग्लादेश चैंप्स
13 अक्टूबर मंगलवार साउथ अफ्रीका चैंप्स बनाम इंग्लैंड चैंप्स इंडिया चैंप्स बनाम वेस्टइंडीज चैंप्स
14 अक्टूबर बुधवार इंग्लैंड चैंप्स बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंप्स बांग्लादेश चैंप्स बनाम साउथ अफ्रीका चैंप्स
16 अक्टूबर शुक्रवार सेमीफाइनल-1 सेमीफाइनल-2
18 अक्टूबर रविवार ग्रैंड फाइनल —

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के लिए इंडिया चैंपियंस स्‍क्‍वॉड

युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, रॉबिन उथप्पा, अभिमन्यु मिथुन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, वरुण एरॉन और पवन नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *