भितरवार के अमरोल गांव में 51 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ पर प्रशासन ने रोक लगाई है। मिर्ची बाबा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर तुरंत दखल मांगा है।
बाबा ने पत्र में बताया कि यह महायज्ञ 11 से 17 अक्टूबर तक 251 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा जनकल्याण व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और ‘विज़न-2047’ की सफलता के लिए है।
मिर्ची बाबा का आरोप है कि उन्होंने एक महीने पहले ही ग्वालियर कलेक्टर समेत अफसरों को जानकारी दी थी। 108 फीट ऊंचे यज्ञ मंडप का आधा काम पूरा था, पर 15 दिनों से प्रशासन रुकावटें डाल रहा है।
एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया और चीनौर थाना प्रभारी पर रात में मजदूरों से मारपीट कर भगाने का आरोप है। मिर्ची बाबा ने निर्माण बाधाएं हटाने, जांच व दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है।

