अरवल में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत:घर के बाहर खेल रहे थे दोनों, परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना तांत्रिक के पास ले गए शव

अरवल में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत:घर के बाहर खेल रहे थे दोनों, परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना तांत्रिक के पास ले गए शव

अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र के महावीर गंज गांव में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। 10 साल की कारी कुमारी और 5 साल के अंकुश कुमार घर के बाहर खेल रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना सोमवार, 5 अक्टूबर की है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराई। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत बता दिया। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. रमन आर्यभट्ट ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। परिजनों ने बच्चों के जीवित होने की उम्मीद में तांत्रिक के पास ले जाने की बात कहकर शव अपने साथ घर ले गए। मृतक बच्चों के पिता के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। अरवल जिले के तेलपा थाना क्षेत्र के महावीर गंज गांव में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। 10 साल की कारी कुमारी और 5 साल के अंकुश कुमार घर के बाहर खेल रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना सोमवार, 5 अक्टूबर की है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराई। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत बता दिया। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. रमन आर्यभट्ट ने बताया कि परिजनों को पोस्टमार्टम की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। परिजनों ने बच्चों के जीवित होने की उम्मीद में तांत्रिक के पास ले जाने की बात कहकर शव अपने साथ घर ले गए। मृतक बच्चों के पिता के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *