पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें पिछले साल के विवाद को लेकर भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक की सहमति शामिल थी। WCL आयोजन समिति ने PCB की इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों ने PCB की व्यावसायिक शर्तें स्वीकार कर ली थीं, लेकिन लिखित माफी और हैंडशेक की मांग नहीं मानी। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। पिछले सीजन पाकिस्तान से नहीं खेला था भारत NOC नहीं मिलने से टूर्नामेंट से हटे पाकिस्तान चैंपियंस ने अपने आधिकारिक बयान में PCB की शर्तों या भारतीय खिलाड़ियों से माफी की मांग का जिक्र नहीं किया। टीम ने कहा कि PCB की ओर से जरूरी NOC जारी नहीं किए जाने के कारण वह WCL में हिस्सा नहीं ले पाएगी। टीम ने बयान में कहा- ‘पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए अफसोस है कि टीम मौजूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में हिस्सा नहीं ले पाएगी। यह फैसला PCB के जरूरी NOC जारी नहीं करने के बाद लिया गया है। हम PCB के अधिकार और उसके फैसले का सम्मान करते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच भी रद्द शाहिद अफरीदी थे पाकिस्तान टीम के कप्तान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को WCL के तीसरे सीजन में पाकिस्तान चैंपियंस की कप्तानी करनी थी। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ टीम के शुरुआती मुकाबले के लिए UAE में मौजूद नहीं थे। पाकिस्तान चैंपियंस WCL के पिछले दोनों सीजन में उपविजेता रही थी। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के 5 साल पूरे:करीब 16 लाख टिकट बिके, 50 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा; 17 जनवरी से नया सीजन साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग ने अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं। 10 जनवरी 2023 को केपटाउन के न्यूलैंड्स में इसका पहला मैच खेला गया था। पूरी खबर पढ़ें…
PCB की शर्तों पर पाकिस्तान WCL से बाहर:भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग थी, आयोजकों ने नहीं मानी

