जालोर-बागरा को मिली नई 108 एंबुलेंस:पुरानी हो गईं खटारा, दिसंबर में 3 और मिलेंगी; मरीजों को राहत

जालोर-बागरा को मिली नई 108 एंबुलेंस:पुरानी हो गईं खटारा, दिसंबर में 3 और मिलेंगी; मरीजों को राहत

जालोर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जालोर और बागरा को नई 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से प्रदेश में 60 नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 2 एंबुलेंस जालोर जिले को मिली हैं। एक एंबुलेंस जालोर और दूसरी बागरा क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई है। जालोर और बागरा में संचालित पुरानी एंबुलेंस के बार-बार खराब होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर दुर्घटना में घायल लोगों और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थीं। नई एंबुलेंस मिलने से अब इस समस्या से राहत मिलेगी। जालोर पहुंची नई एंबुलेंस जालोर जिले को मिली दो नई 108 एंबुलेंस सोमवार को जालोर पहुंचीं। जयपुर से दोनों एंबुलेंस लेकर पहुंचे पायलट पूरण सिंह और इकबाल खान तथा ईएमटी गौतम कुमार और दिनेश का चिकित्सा विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और एंबुलेंस के साथ उनका भी स्वागत किया गया। जालोर पहुंचने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) भैराराम जाणी ने दोनों नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा- नई एंबुलेंस के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा और अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान चिकित्सा विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *