इटावा में रामगोपाल यादव का चुनाव आयोग पर हमला:बोले- SC जस्टिस का बयान चुनाव आयोग के लिए डैमेजिंग, फॉर्म-6 में पता नहीं चलता किसका नाम काटा

इटावा में रामगोपाल यादव का चुनाव आयोग पर हमला:बोले- SC जस्टिस का बयान चुनाव आयोग के लिए डैमेजिंग, फॉर्म-6 में पता नहीं चलता किसका नाम काटा

इटावा में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए हैं। सोमवार शाम केदारेश्वर मंदिर पहुंचे रामगोपाल यादव ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर से बाहर आने पर उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर अपनी बात रखी। रामगोपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जस्टिस उज्ज्वल भुइयां के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरीके से उन्होंने बयान दिया है, वह भारत निर्वाचन आयोग के लिए बहुत डैमेजिंग है। उनके मुताबिक इससे भारत निर्वाचन आयोग की पूरी विश्वसनीयता संदिग्ध हो गई है। फॉर्म-6 में संशोधन को लेकर उठाए सवाल रामगोपाल यादव ने कहा कि जिस तरह फॉर्म-6 में संशोधन किया गया है, उससे पता ही नहीं चल रहा कि किसका नाम काटा गया है। उन्होंने कहा कि किसी एसडीएम या कलेक्टर को इसका अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि जो कुछ हो रहा है, वहीं से हो रहा है और इसे बिल्कुल गैरकानूनी बताया। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि यह बिल्कुल काल्पनिक बात है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि किसकी मानसिकता क्या है। बोले- सरकार अदालत के आदेश को मानेगी या नहीं, सभी देख रहे रामगोपाल यादव ने कहा कि न्यायालय कोई आदेश करता है तो कुछ हो सकता है, लेकिन सरकार उस आदेश को मानेगी या नहीं, यह सभी लोग देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अदालत के आदेश को भी नहीं मानती। 6 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा कि इसमें अकेले समाजवादी पार्टी शामिल नहीं है। इंडिया ब्लॉक के सभी दल इसमें शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *