गर्भवती गाय की हत्या के 9 आरोपी गिरफ्तार:दमोह पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट में पेश किया; फरार आरोपियों की तलाश जारी

गर्भवती गाय की हत्या के 9 आरोपी गिरफ्तार:दमोह पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट में पेश किया; फरार आरोपियों की तलाश जारी

दमोह के नूरी नगर में गर्भवती गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। यह घटना शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे नूरी नगर इलाके में हुई थी। आरोपियों ने एक गर्भवती गाय को मार डाला था। हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को बताया और मौके से एक और गाय को बचाया। इसके बाद हजारों की संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग घंटाघर पहुंचे और बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मांगें सुनीं। उन्होंने पुलिस और नगर पालिका को कार्रवाई के निर्देश दिए। 10 आरोपियों के अवैध निर्माण गिराए गए शाम को नगर पालिका और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में करीब 10 आरोपियों के अवैध निर्माण गिराए गए। अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें भी बंद कराई गईं। पुलिस फरार बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। तीन की तलाश जारी सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपियों पर गौ कसी के अलावा संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और करीब तीन आरोपी अभी इस मामले में फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। इसमें गुड्डू नाम का एक मुख्य आरोपी ऑटो सहित फरार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *