भागलपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर 140 ग्राम से ज्यादा की स्मैक की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। पहला मामला भागलपुर जिले के लोदीपुर जबकि दूसरा मामला नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल इलाका का है। नवगछिया पुलिस ने तेतरी जीरोमाइल पर एक स्मैक तस्कर को 93.25 ग्राम स्मैक, 2500 रुपए कैश और मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस को तेतरी जीरोमाइल पर स्मैक की खेप आने की सूचना मिली थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर तेतरी दुर्गा मंदिर रोड पर निगरानी शुरू की गई। निगरानी के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक मिली। गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार तेतरी वार्ड संख्या-14, नवगछिया, भागलपुर का रहने वाला है। आरोपी बोला- बंगाल के मालदा जिले से लाता था स्मैक आरोपी ने बताया कि वह मालदा जिले के कलियाचक से मो. रहमत से स्मैक लाता था। इसे तेतरी और पकरा इलाके में बेचा जाता था। पकरा निवासी मनीष कुमार का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके फैलाव की जांच कर रही है। लोदीपुर में 52 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार भागलपुर के लोदीपुर थाना पुलिस ने 52 ग्राम स्मैक और 8 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नशे के हॉटस्पॉट चिह्नित कर लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के दौरान लोदीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सैदपुर-बिशनपुर जिच्छो गांव में सिंटू कुमार मंडल, पिता स्व. परमेश्वर मंडल, कथित रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। बताया जाता है कि पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया और खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 52 ग्राम स्मैक और 8 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंटू कुमार मंडल, निवासी सैदपुर-बिशनपुर जिच्छो, थाना लोदीपुर, भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। चार महीने में 2.55 किलो स्मैक बरामद नवगछिया पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों के खिलाफ पिछले चार महीने से चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 2.55 किलोग्राम स्मैक बरामद किया जा चुका है। इस दौरान 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बरामद स्मैक, नकदी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 402/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। भागलपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर 140 ग्राम से ज्यादा की स्मैक की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। पहला मामला भागलपुर जिले के लोदीपुर जबकि दूसरा मामला नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल इलाका का है। नवगछिया पुलिस ने तेतरी जीरोमाइल पर एक स्मैक तस्कर को 93.25 ग्राम स्मैक, 2500 रुपए कैश और मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पुलिस को तेतरी जीरोमाइल पर स्मैक की खेप आने की सूचना मिली थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर तेतरी दुर्गा मंदिर रोड पर निगरानी शुरू की गई। निगरानी के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक मिली। गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार तेतरी वार्ड संख्या-14, नवगछिया, भागलपुर का रहने वाला है। आरोपी बोला- बंगाल के मालदा जिले से लाता था स्मैक आरोपी ने बताया कि वह मालदा जिले के कलियाचक से मो. रहमत से स्मैक लाता था। इसे तेतरी और पकरा इलाके में बेचा जाता था। पकरा निवासी मनीष कुमार का नाम भी सामने आया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके फैलाव की जांच कर रही है। लोदीपुर में 52 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार भागलपुर के लोदीपुर थाना पुलिस ने 52 ग्राम स्मैक और 8 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नशे के हॉटस्पॉट चिह्नित कर लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के दौरान लोदीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि सैदपुर-बिशनपुर जिच्छो गांव में सिंटू कुमार मंडल, पिता स्व. परमेश्वर मंडल, कथित रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। बताया जाता है कि पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया और खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 52 ग्राम स्मैक और 8 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंटू कुमार मंडल, निवासी सैदपुर-बिशनपुर जिच्छो, थाना लोदीपुर, भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। चार महीने में 2.55 किलो स्मैक बरामद नवगछिया पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों के खिलाफ पिछले चार महीने से चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 2.55 किलोग्राम स्मैक बरामद किया जा चुका है। इस दौरान 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बरामद स्मैक, नकदी और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 402/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

