मधुबनी में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी:डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, चालक-खलासी मौके से फरार

मधुबनी में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी:डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, चालक-खलासी मौके से फरार

मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर मोहन बढ़ियाम स्थित बालू गद्दी के पास सोमवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी लेन में पलट गई। बस जटही से पटना जा रही थी। दुर्घटना में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सकरी थाना के अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सकरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने-अपने गंतव्य के लिए चले गए। वहीं, आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका इलाज सकरी के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की देखरेख में घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस का नाम जय माता दी है। दुर्घटना के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी बस को सीधा कराया और उसे जब्त कर सकरी थाना ले आई है। फरार चालक एवं खलासी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक रूप से बस के तेज रफ्तार और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घायलों की पहचान करने तथा उनके परिजनों को घटना की सूचना देने का भी प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक व खलासी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर मोहन बढ़ियाम स्थित बालू गद्दी के पास सोमवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी लेन में पलट गई। बस जटही से पटना जा रही थी। दुर्घटना में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सकरी थाना के अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सकरी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने-अपने गंतव्य के लिए चले गए। वहीं, आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनका इलाज सकरी के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की देखरेख में घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस का नाम जय माता दी है। दुर्घटना के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटी बस को सीधा कराया और उसे जब्त कर सकरी थाना ले आई है। फरार चालक एवं खलासी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अपर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक रूप से बस के तेज रफ्तार और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घायलों की पहचान करने तथा उनके परिजनों को घटना की सूचना देने का भी प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक व खलासी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *