आगर मालवा में साढ़े 65 लीटर शराब जब्त:आरोपी बिना नंबर की बाइक से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

आगर मालवा में साढ़े 65 लीटर शराब जब्त:आरोपी बिना नंबर की बाइक से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

आगर मालवा में अवैध शराब की तस्करी रोकने के अभियान में बड़ौद थाना पुलिस की बीजानगरी चौकी ने कार्रवाई की। पुलिस ने एक बाइक सवार से 65.500 बल्क लीटर शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर की रात टीम सुसनेर रोड पर गश्त कर रही थी। मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब लेकर सुसनेर से बड़ौद आ रहा है। सूचना पर बीजानगरी तिराहे पर नाकाबंदी की गई।
करीब 10 मिनट बाद सुसनेर की ओर से आई बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर विमल गुटखा लिखे दो झोलों और एक प्लास्टिक कट्टी में शराब मिली। आरोपी सज्जन सिंह (27), निवासी गुराड़ी, थाना सुसनेर का रहने वाला है।
पुलिस ने 150 क्वार्टर देशी प्लेन, 150 क्वार्टर मसाला शराब और 23 बीयर टीन जब्त किए, जिनकी कीमत 31,950 रुपए है। आरोपी के पास शराब ले जाने का लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर शराब के स्रोत की पूछताछ शुरू की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *