किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कनकपुर सहित कई हिस्सों में सड़क के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरिकेडिंग को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और आपात स्थिति में एंबुलेंस के पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। इस मामले को लेकर राजद नेता सह पूर्व प्रमुख मुस्ताक आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंचायत के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाए जाने से हजारों स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग के कारण किसानों की बड़ी गाड़ियां भी कई जगहों पर नहीं पहुंच पा रही हैं। कार्य भी जल्द पूरा कराने की मांग मुस्ताक आलम ने कहा कि यदि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है तो यह गंभीर समस्या बन सकती है। उन्होंने इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा किशनगंज के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। उन्होंने ठाकुरगंज में निर्माणाधीन बाईपास का कार्य भी जल्द पूरा कराने की मांग की। जनहित में कार्रवाई की अपील की उनका कहना है कि बाईपास का काम अधूरा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। उन्होंने आगे कहा कि ठाकुरगंज में 10-12 जगहों पर दुर्गा पूजा होती है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चेंगा नदी, महानंदा नदी सहित अन्य घाटों पर होता है। प्रतिमाओं की लंबाई अधिक होने के कारण विसर्जन के समय बैरिकेडिंग से काफी दिक्कत होगी। उन्होंने डीएम से जनहित में इस पर कार्रवाई की अपील की है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कनकपुर सहित कई हिस्सों में सड़क के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरिकेडिंग को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और आपात स्थिति में एंबुलेंस के पहुंचने में भी दिक्कत हो सकती है। इस मामले को लेकर राजद नेता सह पूर्व प्रमुख मुस्ताक आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंचायत के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाए जाने से हजारों स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग के कारण किसानों की बड़ी गाड़ियां भी कई जगहों पर नहीं पहुंच पा रही हैं। कार्य भी जल्द पूरा कराने की मांग मुस्ताक आलम ने कहा कि यदि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है तो यह गंभीर समस्या बन सकती है। उन्होंने इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल तथा किशनगंज के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। उन्होंने ठाकुरगंज में निर्माणाधीन बाईपास का कार्य भी जल्द पूरा कराने की मांग की। जनहित में कार्रवाई की अपील की उनका कहना है कि बाईपास का काम अधूरा रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। उन्होंने आगे कहा कि ठाकुरगंज में 10-12 जगहों पर दुर्गा पूजा होती है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चेंगा नदी, महानंदा नदी सहित अन्य घाटों पर होता है। प्रतिमाओं की लंबाई अधिक होने के कारण विसर्जन के समय बैरिकेडिंग से काफी दिक्कत होगी। उन्होंने डीएम से जनहित में इस पर कार्रवाई की अपील की है।

