कोसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. रजनीश रंजन ने भरा नामांकन:प्रशांत किशोर भी पहुंचे, कहा- ग्रेजुएट युवाओं के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिलाना प्राथमिकता

कोसी स्नातक क्षेत्र से डॉ. रजनीश रंजन ने भरा नामांकन:प्रशांत किशोर भी पहुंचे, कहा- ग्रेजुएट युवाओं के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिलाना प्राथमिकता

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. रजनीश रंजन ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रशांत किशोर बांकीपुर से विधायक हैं। नामांकन से पहले पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे थे, जबकि प्रशांत किशोर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ग्रेजुएट युवाओं को अपना रोजगार या व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की मांग हमारी प्राथमिकता में होगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के रद्द होने और अनिश्चितता को रोकने के लिए सालभर का एक निश्चित परीक्षा और परिणाम कैलेंडर भी जारी करना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, जनसुराज के प्रत्याशी की जीत के बाद क्षेत्र के लगभग 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व एमएलसी की निष्क्रियता के विपरीत जन-सरोकारों और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करने का संकल्प लिया है। जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रशांत किशोर ने जनसभा, रोड शो भी किया जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रशांत किशोर ने प्रत्याशी रजनीश रंजन के साथ पदयात्रा भी की। उनकी पदयात्रा जिला स्कूल मैदान से निकली, जो शहर के भट्टा बाजार से गुजरते हुए आरएन शॉ चौक पहुंची। यहां से समाहरणालय परिसर से पदयात्रा रोड शो में बदल गई, जो कला भवन पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा और रोड शो के माध्यम से जनसुराज ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। प्रशांत किशोर ने उम्मीदवार के साथ शहर में घूमकर आम नागरिकों और स्नातकों से जन सुराज के पक्ष में समर्थन मांगा। ज़िला स्कूल मैदान में उमड़ी समर्थकों की भीड़ नामांकन से पहले पूर्णिया स्थित ज़िला स्कूल मैदान में एक विशाल नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इसमें कोसी और अंग प्रमंडल के सभी 14 जिलों से आए जन सुराज के हज़ारों कार्यकर्त्ता, नेता और समर्थक शामिल हुए। मंच पर प्रशांत किशोर के साथ जन सुराज का शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने शिक्षा, रोज़गार और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दों पर बल दिया। इतिहास के पन्नों में दर्ज हो ये चुनाव: रजनीश रंजन नामांकन सभा में शामिल समर्थकों को संबोधित करते हुए उम्मीदवार डॉ. रजनीश रंजन ने कार्यकर्ताओं और स्नातकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप लोग इस चुनाव में जन सुराज को इतनी ताकत दें कि सत्तापक्ष और विपक्ष के स्थापित उम्मीदवार मैदान में कहीं टिक न सकें। यह चुनाव कोसी निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाए, ताकि हम सब मिलकर प्रशांत किशोर के सपनों का एक नया, शिक्षित और समृद्ध बिहार बना सकें। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. रजनीश रंजन ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रशांत किशोर बांकीपुर से विधायक हैं। नामांकन से पहले पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे थे, जबकि प्रशांत किशोर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ग्रेजुएट युवाओं को अपना रोजगार या व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की मांग हमारी प्राथमिकता में होगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के रद्द होने और अनिश्चितता को रोकने के लिए सालभर का एक निश्चित परीक्षा और परिणाम कैलेंडर भी जारी करना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा, जनसुराज के प्रत्याशी की जीत के बाद क्षेत्र के लगभग 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व एमएलसी की निष्क्रियता के विपरीत जन-सरोकारों और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करने का संकल्प लिया है। जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रशांत किशोर ने जनसभा, रोड शो भी किया जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रशांत किशोर ने प्रत्याशी रजनीश रंजन के साथ पदयात्रा भी की। उनकी पदयात्रा जिला स्कूल मैदान से निकली, जो शहर के भट्टा बाजार से गुजरते हुए आरएन शॉ चौक पहुंची। यहां से समाहरणालय परिसर से पदयात्रा रोड शो में बदल गई, जो कला भवन पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा और रोड शो के माध्यम से जनसुराज ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। प्रशांत किशोर ने उम्मीदवार के साथ शहर में घूमकर आम नागरिकों और स्नातकों से जन सुराज के पक्ष में समर्थन मांगा। ज़िला स्कूल मैदान में उमड़ी समर्थकों की भीड़ नामांकन से पहले पूर्णिया स्थित ज़िला स्कूल मैदान में एक विशाल नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इसमें कोसी और अंग प्रमंडल के सभी 14 जिलों से आए जन सुराज के हज़ारों कार्यकर्त्ता, नेता और समर्थक शामिल हुए। मंच पर प्रशांत किशोर के साथ जन सुराज का शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने शिक्षा, रोज़गार और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दों पर बल दिया। इतिहास के पन्नों में दर्ज हो ये चुनाव: रजनीश रंजन नामांकन सभा में शामिल समर्थकों को संबोधित करते हुए उम्मीदवार डॉ. रजनीश रंजन ने कार्यकर्ताओं और स्नातकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप लोग इस चुनाव में जन सुराज को इतनी ताकत दें कि सत्तापक्ष और विपक्ष के स्थापित उम्मीदवार मैदान में कहीं टिक न सकें। यह चुनाव कोसी निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाए, ताकि हम सब मिलकर प्रशांत किशोर के सपनों का एक नया, शिक्षित और समृद्ध बिहार बना सकें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *