स्वामित्व योजना में पटवारियों का रजिस्ट्री करने से इनकार:संघ जिलाध्यक्ष बोले- न्यायिक सुरक्षा मिले, कानून में न फंसे पटवारी

स्वामित्व योजना में पटवारियों का रजिस्ट्री करने से इनकार:संघ जिलाध्यक्ष बोले- न्यायिक सुरक्षा मिले, कानून में न फंसे पटवारी

बुरहानपुर में पटवारी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम नहीं करेंगे। मध्य प्रदेश पटवारी संघ बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह तोमर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। तोमर ने बताया कि पटवारियों को कानूनी पचड़ों से बचाने और न्यायिक सुरक्षा दिलाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पटवारियों को रजिस्ट्री का अधिकार नहीं है और उन्हें नियमों को दरकिनार कर निष्पादक बनाया गया है। पटवारी संघ का कहना है कि स्वामित्व योजना की कानूनी, व्यावहारिक और तकनीकी खामियां दूर नहीं की गई हैं। साथ ही, सरकार ने कानूनी सहायता और 28 साल से लंबित वेतनमान व कैडर रिव्यू जैसी मांगों पर भी कोई फैसला नहीं लिया है। बुरहानपुर जिले में 72028 प्लॉट की रजिस्ट्री का लक्ष्य था, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। प्रदेशभर के पटवारी इस काम से दूर रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *