पलवल में बुलेट पर लगा था दूसरी बाइक का नंबर:दस्तावेज मांगते ही खुला चोरी का राज, दिल्ली से उठाई गई थी

पलवल में बुलेट पर लगा था दूसरी बाइक का नंबर:दस्तावेज मांगते ही खुला चोरी का राज, दिल्ली से उठाई गई थी

दिल्ली से चोरी हुई बुलेट बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को पलवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी नीरज को नेशनल हाईवे-19 पर पकड़ा। यह बाइक दिल्ली के एक थाने से चोरी हुई थी। सदर थाना प्रभारी रवि की टीम, जिसमें एसआई टेक सिंह भी शामिल थे, गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बुलेट पर पलवल की तरफ से बामनीखेड़ा गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने अटोहा मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। बुलेट पर दूसरी बाइक की नंबर प्लेट लगाई कुछ देर बाद पलवल की तरफ से आ रही बुलेट को रोककर बाइक सवार से पूछताछ की गई। उसने अपनी पहचान पिंगोर गांव निवासी नीरज के रूप में बताई। बाइक पर होडल क्षेत्र का नंबर लगा था, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि नंबर किसी अन्य बाइक का था और बुलेट दिल्ली से चोरी हुई थी। आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *