डूंगरपुर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा:1900 किमी से ज्यादा का सफर कर चुकी तय, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश

डूंगरपुर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा:1900 किमी से ज्यादा का सफर कर चुकी तय, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ अपने 19वें दिन सोमवार को डूंगरपुर पहुंची। शहर के बर्ड सेंच्युरी रिंगरोड पर इसका स्वागत हुआ। बर्ड सेंच्युरी पार्क में युवाओं को पर्यावरण और नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
यह यात्रा वाराणसी से शुरू हुई थी और करीब 1900 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। उज्जैन भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि यह यात्रा 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई थी। इसका समापन 7 अक्टूबर को वडनगर में होगा, जब मोदी ने 25 साल पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
यात्रा के दौरान ‘नमो वाटिका’ बनाई जा रही हैं, जिनमें 25-25 पौधे लगाए जा रहे हैं। युवाओं को पर्यावरण बचाने और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों को फल भी बांटे जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *