सिरसा में कार एक्सीडेंट में एक की मौत, तीन घायल:ईंटों पर चढ़ी कार और अनियंतत्रित होकर पेड़ से टकराई, डायल 112 पहुंची

सिरसा में कार एक्सीडेंट में एक की मौत, तीन घायल:ईंटों पर चढ़ी कार और अनियंतत्रित होकर पेड़ से टकराई, डायल 112 पहुंची

सिरसा जिले में डबवाली-ऐलनाबाद रोड पर आज सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। बिज्जूवाली के पास हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों व मृतक को डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्लैंजा कार में सवार होकर चार युवक ऐलनाबाद से डबवाली जा रहे थे। बिज्जूवाली गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर पड़ी ईंटों पर उनकी कार के टायर चढ़ गए। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकराती हुई झाड़ियों में जा फंसी। टक्कर इतनी तेज थी, जिससे कार को काफी नुकसान हुआ और चारों युवक अंदर फंस गए। हादसे में ऐलनाबाद निवासी आनंद कुमार पुत्र आशा राम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पवन कुमार पुत्र हरि सिंह, गौतम पुत्र हनुमान और दिनेश पुत्र डूंगर राम भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आनंद कुमार के शव को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू की। हादसे के बाद जुटी भीड़ हादसे के बाद राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ जुटी गई। गाड़ी का आगे का हिस्सा इंजन और ड्राइवर साइड से खिड़की तक का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे की सीटों से गुब्बार निकले हुए थे, पर एक युवक की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *