सेक्टर 62 चौक पर चाचा की चाकूओं से गोदकर हत्या:एक भतीजे ने भाग कर बचाई जान, दूसरा आईसीयू में भर्ती, झगड़े का सीसीटीवी मिला

सेक्टर 62 चौक पर चाचा की चाकूओं से गोदकर हत्या:एक भतीजे ने भाग कर बचाई जान, दूसरा आईसीयू में भर्ती, झगड़े का सीसीटीवी मिला

फरीदाबाद बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर रविवार देर रात चाकुओं से हमला कर शाहपुर गांव निवासी लक्ष्मण (45) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि 8 से 10 अज्ञात युवकों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया। हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसका भतीजा महेश भी घायल हुआ है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। चाउमीन-बर्गर लेने गए थे चाचा-भतीजा जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे लक्ष्मण अपने भतीजे महेश के साथ सेक्टर-62 चौराहे पर चाउमीन और बर्गर लेने गया था। इसी दौरान वहां फास्ट-फूड की रेहड़ी लगाने वाले प्रशांत और रिंकू नामक युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और इसी दौरान लक्ष्मण पर चाकुओं से कई वार किए गए। भतीजे ने भागकर बचाई जान परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण के दूसरे भतीजे ने बताया कि उसकी आंखों के सामने आरोपियों ने उसके चाचा पर चाकू से हमला किया। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर उसके पीछे भी दौड़े और उसे मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना में महेश को भी चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजन का आरोप-112 पर कॉल नहीं उठी मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया कि चाचा पर हमला होने के दौरान उसने कई बार डायल-112 पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद एक राहगीर की मदद से वह बाइक पर घायल लक्ष्मण को अस्पताल लेकर गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी बोले-परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज आदर्श नगर एसीपी अशोक डागर ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने शराब के जमावड़े का लगाया आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 चौराहे के आसपास देर रात तक शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। उनका कहना है कि शराब के कारण यहां आए दिन विवाद और झगड़े होते हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब की गतिविधियों पर सख्ती करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *