1994 बैच का मिलन समारोह 27 दिसंबर को

1994 बैच का मिलन समारोह 27 दिसंबर को

बोकारो | सेक्टर-12 स्थित हाई स्कूल के 1994 बैच के पूर्व छात्रों की बैठक रविवार को आनंद विहार चीराचास में हुई। सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी द्वितीय पारिवारिक वनभोज मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष 27 दिसंबर को सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल पर आयोजन होगा। इसमें स्थानीय सदस्यों के साथ-साथ देश के दूर-दराज के हिस्सों में रह रहे मित्रों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़कर अपने विचार रखे। बैठक में मिंटू ठाकुर, ज्योत्सना आनंद, देवेंद्र कुमार, रजनीकांत, अतीक खान, सुनील कुमार, शमीम आदि मौजूद थे। बोकारो | सेक्टर-12 स्थित हाई स्कूल के 1994 बैच के पूर्व छात्रों की बैठक रविवार को आनंद विहार चीराचास में हुई। सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी द्वितीय पारिवारिक वनभोज मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष 27 दिसंबर को सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल पर आयोजन होगा। इसमें स्थानीय सदस्यों के साथ-साथ देश के दूर-दराज के हिस्सों में रह रहे मित्रों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़कर अपने विचार रखे। बैठक में मिंटू ठाकुर, ज्योत्सना आनंद, देवेंद्र कुमार, रजनीकांत, अतीक खान, सुनील कुमार, शमीम आदि मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *