बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के साहनपुर कस्बे में 5 अक्टूबर की सुबह एक घटना सामने आई। यहां 17 साल की एक छात्रा की मौत हो गई। उसकी मौत किन वजहों से हुई, यह साफ नहीं है। वह नजीबाबाद के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। शुरुआती बातचीत में गृह क्लेश को घटना की वजह बताया जा रहा है। छात्रा के गले पर निशान भी मिले हैं। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। साहनपुर चौकी प्रभारी एसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

