कानपुर देहात में युवक की पीट-पीटकर हत्या:परिवार की महिलाओं ने लाठी मारी, रस्सी से गला बांधकर घसीटा

कानपुर देहात में युवक की पीट-पीटकर हत्या:परिवार की महिलाओं ने लाठी मारी, रस्सी से गला बांधकर घसीटा

कानपुर देहात में युवक की जमीन के विवाद में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पिटाई का भी वीडियो सामने आया है। जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष घर के बाहर गली में युवक को लाठी डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। जब युवक मरणासन्न हालत में चला गया तो एक आरोपी उसके गले में रस्सी बांधकर उसे घसीटता नजर आया। परिवार के लोगों ने उसे आनन फानन में उठाकर सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे कानपुर के हैलेट रेफर कर दिया गया। सुबह 5 बजे उसने दम तोड़ दिया। वारदात बीती रविवार की रात करीब 11:30 बजे जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर शिवली थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे की वीडियो में एक युवक के गले में रस्सी पड़ी दिखाई दे रही है और उसे घसीटते हुए लाठियों से पीटा जा रहा है। वीडियो में महिला और पुरुष समेत कई लोग युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं। दावा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ यह मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला शिवली थाना क्षेत्र के जुरावरपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि रामस्वरूप पक्ष के लोगों ने रामसनेही पुत्र शिवकुमार के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और युवक पर लाठी-डंडों के साथ लोहे की पाइप से हमला किया गया। सामने आए वीडियो में युवक जमीन पर दिखाई दे रहा है। उसके गले में रस्सी पड़ी है और उसे घसीटने के साथ लाठियों से पीटा जा रहा है। वीडियो में एक महिला, दो युवतियां और पुरुष युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में रामसनेही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रविवार सुबह 5 बजे वहां डॉक्टरों ने रामसनेही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना को तफ्तीश में जुटी है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *