जौनपुर के शाहगंज में 25 बेड वाले सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए नई जमीन खोजी जा रही है। विभाग ने एसडीएम को 10 बिस्वा जमीन के लिए पत्र लिखा है। नया भवन बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह अस्पताल पिछले करीब 15 साल से शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक बेकार भवन में चल रहा है। भवन की छत और दीवारें टूटकर गिरती रहती हैं, जिससे डॉक्टर और कर्मचारी डरे रहते हैं। बारिश में रास्ते में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। यह जिले का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल है, लेकिन यहां पीने का पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं हैं। 25 बेड में से सिर्फ 4-5 बेड ही इस्तेमाल हो रहे हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कमल कुमार ने बताया कि जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

