दमोह में बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर लाखों की चोरी:नकाबपोश चोरों ने डेढ़ किलो चांदी, सोने के गहने और कैश लूटा

दमोह में बुजुर्ग महिला का मुंह दबाकर लाखों की चोरी:नकाबपोश चोरों ने डेढ़ किलो चांदी, सोने के गहने और कैश लूटा

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के चंडी चोपरा गांव में शनिवार-रविवार की रात दो नकाबपोश चोरों ने बुजुर्ग महिला (80) के घर में चोरी की। चोरों ने बुजुर्ग का मुंह दबाकर उसे चिल्लाने से रोक दिया। इसके बाद कटर से चार ताले काटकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। बुजुर्ग का मुंह दबाकर करीब एक घंटे तक कमरे में रहे मुकेश प्रजापति ने बताया कि उनकी दादी सुहाग रानी (70) गांव में चाचा के घर रहती हैं। चाचा काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। रात में आहट होने पर दादी ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन एक चोर ने उनका मुंह दबा दिया। दोनों आरोपी करीब एक घंटे तक कमरे में रहे और सामान खंगालते रहे। डेढ़ किलो चांदी और सोने के जेवर ले गए चोरों ने कटर से पेटी और बाजू वाले कमरे के ताले काटे। घर से करीब डेढ़ किलो चांदी, सोने की पांचाली, छोटे सोने के आभूषण और 15 हजार रुपए नकद चोरी किए। महिला के हाथों से चांदी की चूड़ियां भी उतार ली गईं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि पीड़ितों के बयानों के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे घर में जेवर और नकदी रखे होने की जानकारी थी। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *