विष्णुपद मंदिर में बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत:भीड़ के बीच बेहोश होकर गिर पड़े, गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र तक ले गए SI

विष्णुपद मंदिर में बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत:भीड़ के बीच बेहोश होकर गिर पड़े, गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र तक ले गए SI

गयाजी में पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश-विदेश से लोग पिंडदान और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में लंबी कतार लगी है। भीड़ के बीच रविवार को अचानक एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होकर मंदिर परिसर में ही भीड़ के बीच गिर पड़े। गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया मौके पर तैनात एसआई राजीव कुमार दुबे की नजर बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उन्हें संभाला। इसके बाद अपनी गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। इस दौरान तीर्थ यात्रियों की नजर एसआई के इस इंसानियत भरे जज्बे को निहारती रही। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इस दौरान भीड़ को साइड करने में खासी मदद की। बुजुर्ग की स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ भी अपने बारे में बताने में असमर्थ हैं। पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। मौके से आई 2 तस्वीरें… सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती विष्णुपद मंदिर में एसआई राजीव कुमार दुबे की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मी की सराहना की। लोगों का कहना था कि भीड़ के बीच पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय किसी की मदद करना भी ड्यूटी का हिस्सा है जो विष्णुपद में भीड़ के बीच देखने को मिला। पितृपक्ष मेले में पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के साथ पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं। गयाजी में पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश-विदेश से लोग पिंडदान और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में लंबी कतार लगी है। भीड़ के बीच रविवार को अचानक एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होकर मंदिर परिसर में ही भीड़ के बीच गिर पड़े। गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया मौके पर तैनात एसआई राजीव कुमार दुबे की नजर बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उन्हें संभाला। इसके बाद अपनी गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। इस दौरान तीर्थ यात्रियों की नजर एसआई के इस इंसानियत भरे जज्बे को निहारती रही। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इस दौरान भीड़ को साइड करने में खासी मदद की। बुजुर्ग की स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ भी अपने बारे में बताने में असमर्थ हैं। पुलिस उनके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। मौके से आई 2 तस्वीरें… सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती विष्णुपद मंदिर में एसआई राजीव कुमार दुबे की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मी की सराहना की। लोगों का कहना था कि भीड़ के बीच पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय किसी की मदद करना भी ड्यूटी का हिस्सा है जो विष्णुपद में भीड़ के बीच देखने को मिला। पितृपक्ष मेले में पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के साथ पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *