मुजफ्फरपुर के रविवार दोपहर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या की गई है। लाश घर में मिली है। वारदात के बाद से पत्नी और बेटा फरार हैं। पड़ोसी सुदर्शन राय ने आरोप लगाया कि करीब 3 बजे कुछ लोगों ने वीरेंद्र के साथ घर में मारपीट की। उसे कुछ लोग खींच रहे थे। मैंने विरोध भी जताया, पर वे लोग मारपीट करते रहे। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अशोक राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के मोरहर गांव की है। राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था पड़ोसी सुदर्शन राय के अनुसार वीरेंद्र राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। सुदर्शन ने यह भी दावा किया कि घटना में वीरेंद्र की पत्नी की भी संलिप्तता है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि रविवार को मोरहर गांव में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान वीरेंद्र राम के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट में मौत की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटा दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर के रविवार दोपहर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या की गई है। लाश घर में मिली है। वारदात के बाद से पत्नी और बेटा फरार हैं। पड़ोसी सुदर्शन राय ने आरोप लगाया कि करीब 3 बजे कुछ लोगों ने वीरेंद्र के साथ घर में मारपीट की। उसे कुछ लोग खींच रहे थे। मैंने विरोध भी जताया, पर वे लोग मारपीट करते रहे। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अशोक राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के मोरहर गांव की है। राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था पड़ोसी सुदर्शन राय के अनुसार वीरेंद्र राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। सुदर्शन ने यह भी दावा किया कि घटना में वीरेंद्र की पत्नी की भी संलिप्तता है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि रविवार को मोरहर गांव में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान वीरेंद्र राम के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट में मौत की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटा दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

