सड़क हादसों में 5 मौतें:राजनांदगांव में कार पुलिया से टकराई, 3 दोस्तों की मौत; बालोद में श्राद्ध से लौट रहे पिता-पुत्र की गई जान

सड़क हादसों में 5 मौतें:राजनांदगांव में कार पुलिया से टकराई, 3 दोस्तों की मौत; बालोद में श्राद्ध से लौट रहे पिता-पुत्र की गई जान

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार रात डेढ़ बजे उनकी गाड़ी टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। सभी भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे में जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। दूसरे हादसे में बालोद जिले में रविवार शाम खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में पिता और उनके 12 साल के बेटे की जान चली गई। वहीं, उनका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा अरमरीकला में पेट्रोल पंप के सामने गुंडरदेही-धमतरी मुख्य मार्ग पर शाम करीब 7 बजे हुआ। मामला सनौद थाना क्षेत्र का है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… केस 1 – बर्थडे मनाने ढाबा जा रहे थे 5 दोस्त पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सिंह दुर्ग में इलेक्ट्रिकल एंड सिविल गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर छत्तीसगढ़ शासन के लिए काम करता था। 3 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था। सभी दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने कार से भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 3 की मौत, घायलों का इलाज जारी हादसे में ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल सूरज पांडे और चिंटू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजनांदगांव- मृतकों में शामिल दिन में परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, रात में मौत परिजनों के मुताबिक, अभिषेक दिन में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना चुका था। इसके बाद रात में वह दोस्तों के साथ ढाबे में खाना खाने निकला था। पांच लोग एक कार में सवार थे। वे पहले एक ढाबे पर गए, लेकिन खाना नहीं मिला तो आगे बढ़ गए। इसके बाद एक दूसरे ढाबे पर रुक गए, जबकि अभिषेक की कार आगे निकल गई। वह अपनी नहीं, दोस्त की कार चला रहा था। बाद में कार को वापस मोड़कर लौट रहे थे, तभी सोमनी नाले के सामने हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां सड़क का मार्ग संकरा हो गया है, जिससे कार चलाने में दिक्कत हुई और हादसा हो गया। अभिषेक की 2 छोटी बेटियां हैं। केस 2 – श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे पिता-पुत्र की मौत दूसरी घटना बालोद जिले की है। ग्राम कजराबांधा के रहने वाले डागेश्वर साहू (34) अपने दोनों बेटों 12 वर्षीय वेद प्रकाश (ओशांत) और 8 वर्षीय अनुराग साहू (कान्हा) के साथ मामा के घर ग्राम मोहारा गए थे। वे वहां एक सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर शाम तीनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अरमरीकला में उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता और उनके 12 साल के बेटे की जान चली गई। वहीं, उनका 8 साल का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अंधेरे में खड़ा ट्रक नहीं दिखा पुलिस के अनुसार, अरमरीकला के पास मुख्य सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने के कारण बाइक सवारों को ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे ट्रक के पीछे जा टकराई। सनौद पुलिस ने पिता और बेटे के शव का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गुरुर मर्चुरी भेज दिया है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…. ऑटो-पिकअप में टक्कर से 3 महिलाओं की मौत: सड़क पर उछलकर गिरीं, 12 घायल, 4 की हालत गंभीर, दशगात्र से लौटते समय हादसा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई है। घटना पटना थाना क्षेत्र की है। घायल महिलाओं को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *