पंजाब कांग्रेस के नए चीफ परगट सिंह आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे। परगट सिंह प्रधान बनाए जाने के बाद अभी तक दिल्ली में ही डटे हुए हैं। इस दौरान वह कांग्रेस के हर उस नेता से मिल रहे हैं, जिनका किसी न किसी तरह से पंजाब से कनेक्शन है। माना जा रहा है कि इसके जरिए वह पार्टी के भीतरी विरोधियों के लिए दिल्ली दरबार का रास्ता बंद कर रहे हैं। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि 2027 के चुनाव से करीब 3 महीने पहले प्रधानगी छीने जाने से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मायूसी दिखाने के साथ बागी तेवर दिखा रहे हैं। वहीं पूर्व CM चरणजीत चन्नी के गुट की तरफ से भी परगट सिंह को लेकर कोई उत्साह बढ़ाने वाली स्थिति नहीं दिख रही है। चन्नी खुद प्रधान बनना चाहते थे इसलिए वह ज्यादा खुश नहीं दिख रहे। ऐसे में बाद में हाईकमान को सफाई देने के बजाय परगट पहले ही सारी स्थिति क्लियर कर रहे हैं। परगट सिंह 6 अक्टूबर को दिल्ली से पंजाब लौटेंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस के सीनियर लीडरशिप से मुलाकात करेंगे। जिसमें सीधे तौर पर गुटबाजी को खत्म कर चुनावी लड़ाई के लिए एकजुट होने का मैसेज दिया जाएगा। परगट सिंह की तमाम बड़े लीडर्स से मुलाकातों के मायने क्या? कांग्रेस लीडरशिप दिल्ली पहुंची रही, लेकिन चन्नी नजर नहीं आए
इस समय पंजाब के अधिकतर कांग्रेसी दिल्ली में डेरा डाले हैं लेकिन चन्नी किसी फोटो-वीडियो में नजर नहीं आए हैं। न ही उनकी तरफ से खुलकर कोई बयान सामने आया है। चन्नी के बेटे ने जरूर पोस्ट कर वड़िंग पर गुड्डा-गुड्डी चले गए जैसा कमेंट किया है जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चन्नी गुट चरणजीत चन्नी को प्रधान देखना चाहता था। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब हाईकमान ने ऐसा चेहरा खड़ कर दिया है जिसकी चन्नी गुट के साथ भी अच्छी ट्यूनिंग है।
दाढ़ी बढ़ाने के राज के बारे में पत्नी ने किया खुलासा
चंडीगढ़ के बाद परगट सिंह गोल्डन टेंपल में नतमस्तक होने के पहुंचेंगे। यहां से वाहेगुरु का शुकराना कर अपने कामकाज को संभालेंगे। परगट सिंह के दाढ़ा प्रकाश करने को लेकर चल रहे उनकी पत्नी के बयान से जाहिर है कि वो श्री दरबार साहिब से आशीर्वाद लेने के बाद ही आदेश निर्देश देना शुरू करेंगे। दाढ़ी बढ़ाने को लेकर परगट सिंह की पत्नी ने कहा कि श्री दरबार साहिब में ही किसी बुजुर्ग ने उनको कहा था कि दाढ़ा प्रकाश करो, तुम्हें बड़े पद मिलेंगे। ये बात सच भी साबित हुई है।

