Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

चेन्नई, चार अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के लिए तत्काल प्रभाव से तीन समितियों के गठन को मंजूरी दी है, जिनमें राजनीतिक मामलों की समिति, सलाहकार समिति और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति शामिल हैं। यह घोषणा रविवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई। विज्ञप्ति के अनुसार, राजनीतिक मामलों की समिति में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर और एस. ज्योतिमणि समेत विभिन्न सदस्य शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि सात सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की अध्यक्षता के. आर. रामासामी करेंगे, जबकि जयकुमार एस एस, रामासुब्बू, यू बालारामन, आर एन पलानीसामी, सुधा रामकृष्णन और अमीर खान सदस्य होंगे। इन समितियों का उद्देश्य राज्य में पार्टी के राजनीतिक कामकाज, आंतरिक प्रशासन और नीतियों से जुड़े मामलों को व्यवस्थित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *