गयाजी में विकास मित्र की पत्नी के सामने हत्या:अपराधी ने 3 गोलियां मारी, 2 पेट और एक सिर में लगी; चर्च से लौट रहे थे

गयाजी में विकास मित्र की पत्नी के सामने हत्या:अपराधी ने 3 गोलियां मारी, 2 पेट और एक सिर में लगी; चर्च से लौट रहे थे

गयाजी में रविवार रात करीब साढ़ 9 बजे विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या की गई है। शंकर चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पत्नी के सामने उनपर फायरिंग की। पत्नी शंकर से 10 कदम की दूरी पर थी। शंकर को 3 गोलियां लगी हैं। 2 बेट और एक सिर में लगी है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी कहती हैं कि एक युवक आया और गोली मारकर फरार हो गया। गोली मारने वाले का नाम रघु है। मौके पर एसपी सिटी अभिनव कुमार, डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थाना की पुलिस टीम मृतक के परिजन से घटना की जानकारी और पूछताछ करने में जुटी है। घटना डेल्हा थाना क्षेत्र महादेव स्थान बगीचा के पास हुई है। शंकर ने दो शादियां की थी मृतक के बेटे ने बताया कि पिता ने 2 शादियां की थी। वे दूसरी पत्नी के साथ रहते थे। घटना के समय पहली पत्नी और शंकर दोनों प्रार्थना कर लौट रहे थे। परिजन ने रघु के अलावा बंटी, खोड़ा, सुनीता देवी, गोपाल पासवान के नाम भी पुलिस के सामने लिए हैं। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शंकर की हत्या कराई।
एक साल पहले हत्या के केस में शंकर का नाम आया था पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले शंकर का नाम भुईं टोली के रहने वाले मनीष की हत्या मामले में आया था। पुलिस पुराने विवाद को भी जांच में शामिल कर रही है। इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने 2 को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना प्रभारी वेंकटेश ओझा, कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार और टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में 2 लोगों को पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरा विवाद, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। गयाजी में रविवार रात करीब साढ़ 9 बजे विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या की गई है। शंकर चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पत्नी के सामने उनपर फायरिंग की। पत्नी शंकर से 10 कदम की दूरी पर थी। शंकर को 3 गोलियां लगी हैं। 2 बेट और एक सिर में लगी है। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी कहती हैं कि एक युवक आया और गोली मारकर फरार हो गया। गोली मारने वाले का नाम रघु है। मौके पर एसपी सिटी अभिनव कुमार, डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती और डेल्हा थाना की पुलिस टीम मृतक के परिजन से घटना की जानकारी और पूछताछ करने में जुटी है। घटना डेल्हा थाना क्षेत्र महादेव स्थान बगीचा के पास हुई है। शंकर ने दो शादियां की थी मृतक के बेटे ने बताया कि पिता ने 2 शादियां की थी। वे दूसरी पत्नी के साथ रहते थे। घटना के समय पहली पत्नी और शंकर दोनों प्रार्थना कर लौट रहे थे। परिजन ने रघु के अलावा बंटी, खोड़ा, सुनीता देवी, गोपाल पासवान के नाम भी पुलिस के सामने लिए हैं। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शंकर की हत्या कराई।
एक साल पहले हत्या के केस में शंकर का नाम आया था पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले शंकर का नाम भुईं टोली के रहने वाले मनीष की हत्या मामले में आया था। पुलिस पुराने विवाद को भी जांच में शामिल कर रही है। इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने 2 को पकड़ा घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना प्रभारी वेंकटेश ओझा, कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार और टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में 2 लोगों को पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है।
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरा विवाद, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *