Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

हरदोई (उत्तर प्रदेश), पांच अक्टूबर हरदोई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सुरसा पुलिस ने इलाके में जांच अभियान चलाया और गिरफ्तारियां कीं।

पुलिस टीम ने एक लग्जरी कार को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार में सवार चारों लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीतापुर निवासी शालिनी, पंकज और नितिन तथा हरदोई के रहने वाले शिवा के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित सामग्री कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। इसके अलावा, तस्करी के नेटवर्क में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गांजे को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत विस्तृत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *