लुधियाना में युवकों ने दोस्त को किडनैप कर पीटा:पैसों के लेन-देन को लेकर खाली प्लॉट में पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लुधियाना में युवकों ने दोस्त को किडनैप कर पीटा:पैसों के लेन-देन को लेकर खाली प्लॉट में पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक को जबरन अगवा कर उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को बातचीत के बहाने बुलाकर गाड़ी में बिठाया और फिर एक सुनसान खाली प्लॉट में ले जाकर उसके सिर पर चप्पलों से ताबड़तोड़ हमला किया। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बातचीत के बहाने कश्मीर नगर बुलाया, फिर किया अगवा पीड़ित राहुल पाहवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दूसरे पक्ष के साथ पैसों का लेन-देन चल रहा था। इसी सिलसिले में आरोपियों ने उसे मसला सुलझाने और बातचीत करने के बहाने कश्मीर नगर बुलाया। राहुल के अनुसार, जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां मौजूद युवकों ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में खींच लिया और रास्ते में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खाली प्लॉट में ले जाकर चप्पलों से पीटा, बनाया वीडियो इसके बाद आरोपी राहुल को किसी अज्ञात खाली प्लॉट में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ जमकर अभद्रता और मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक पीड़ित को घेरे खड़े हैं और एक आरोपी उसके सिर पर बार-बार चप्पलों से वार कर रहा है। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने वारदात का वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश घटना के बाद पीड़ित राहुल पाहवा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और उस स्थान का पता लगाने में जुटी है, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *